फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातरोड़ में बनेगा स्वर्ण जयंती पार्क, सीएम 25 को रखेंगे फाउंडेशन स्टोन

Wed, 07 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
पंचकूला में हुई बैठक में सरकार ने हिसार को स्वर्ण जयंती पार्क का तोहफा दिया है। यह पार्क सातरोड़ में बनाया जाएगा। 19 दिन बाद सीएम चंडीगढ़ से ही फाउंडेशन स्टोन रखेंगे। 25 दिसंबर को चंडीगढ़ से हिसार सहित पांच शहरों में स्वर्ण जयंती पार्क की रिमोट के जरिए आधारशिला रखी जाएगी। यूएलबी के डायरेक्टर ने रामजीलाल से शहर में इस पार्क को बनाने व स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। मौके पर ही एक्सईएन नगर निगम ने सातरोड का नाम सूझा दिया। इसके साथ ही टेक्निकल विंग को इस पार्क के एस्टीमेट बनाने के भी मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

डेढ़ से दो करोड़ आ सकती है लागत
एक्सईएन रामजीलाल ने बताया कि इस पार्क का नाम स्वर्ण जयंती पार्क रखा जाएगा। सरकार इसके लिए डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये तक का बजट जारी कर सकती है। इसके अलावा इस पार्क में ओपन जिम की सुविधा भी रहेगी।

वाल पेंटिंग के दिए निर्देश
नगर निगम को वाल पेंटिंग के लिए भी दोबारा निर्देश दिए गए हैं। एडीशनल चीफ सेक्रेटरी ने कहा है कि गुड़गांव व अन्य कई शहरों में वाल पेंटिंग करवाई गई है। वाल पेंटिंग वाले रास्ते पर गुजरने से शहर की कुछ अलग लुक आती है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जहां वाल पेंटिंग नहीं करवाई गई है उन शहरों में पुल व सड़कों के किनारे सरकारी दीवारों पर पेंटिंग करवाए।
विज्ञापन


एचएयू में बनेगा स्वर्ण जयंती द्वार
एचएयू में भी स्वर्ण जयंती द्वार बनेगा। एचएयू की ओर से इस द्वार के लिए तैयारी की जा रही है। फिलहाल एचएयू प्रबंधन द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है कि कौन से गेट को स्वर्ण जयंती द्वार का रूप दिया जाए। सूत्रों की मानें तो फिलहाल गेट नंबर 1 व गेट नंबर 4 में से किसी एक को स्वर्ण जयंती द्वार बनाया जा सकता है। इस द्वार का उद्घाटन भी सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे।

स्वर्ण जयंती पार्क के लिए सरकार ने एक पार्क का नाम मांगा था। मैंने सातरोड़ में नया पार्क बनाने के लिए लिस्ट में नाम डलवा दिया है। संभावना है कि 25 दिसंबर को सीएम साहब चंडीगढ़ से ही इस पार्क का फाउंडेशन स्टोन रखेंगे।
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें