फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक का एटीएम उखाड़ने के लिए बरेली से मंगवाई थी स्कॉर्पियो

Wed, 07 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। पुलिस ने खुलासा किया है कि फरवरी 2016 में यूनियन बैंक का एटीएम चोरी करने के लिए जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का प्रयोग हुआ था, वह उत्तर प्रदेश निवासी बरेली के अख्तर की है। एटीएम चोरी करने में विफल रहने के बाद आरोपियों ने गाड़ी अख्तर को वापस कर दी थी।
विज्ञापन

    प्रॉडक्शन वारंट पर श्रीगंगानगर जेल से काबू किए गए फिरोजपुर के गांव लंगेआना निवासी सतनाम सिंह, उसके बेटे गुरभेज सिंह, भाई सुखवंत सिंह, यादविंद्र सिंह तथा गांव पल्ला मोगा निवासी छिंद्रपाल उर्फ छिंद्र ने रिमांड के पहले दिन कई खुलासे किए। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल सभी सदस्य हेरोईन का नशा करते हैं। नशे की तलब मिटाने के लिए हर रोज पंद्रह-बीस हजार रुपये चाहिए थे। ऐसे में गिरोह के मुखिया सतनाम सिंह ने पकड़े जाने से करीब एक साल पहले टीवी चैनल पर सीरियल देखने के बाद गिरोह तैयार किया। इसमें अपने भाई, बेटे तथा दो अन्य को शामिल करने के बाद एटीएम चुराने शुरू कर दिए। हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान में दनादन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दिसंबर 2015 में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को उखाड़ने के लिए इनोवा का प्रयोग किया था। एटीएम में करीब साढ़े चौदह लाख रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर एटीएम से पैसे चोरी किए। बाद में एटीएम को श्री मुक्तसर साहिब के नजदीक एक नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह संबंधित जगह की रैकी करता था। इस दौरान बैंक के नजदीक रहने वाले लोगों की हरकतों को भी नोट किया जाता था। वारदात के समय गिरोह का मुखिया गाड़ी ड्राईव करता था। उसका भाई सुखवंत सिंह स्थिति पर नजर रखता था। उसका बेटा सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करता था। दो अन्य संकल को एटीएम से बांध देते थे। बाद में गाड़ी के झटके से एटीएम को उखाड़कर ले भागते थे।
    गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी देसराज तथा जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह में मुख्य किरदार सतनाम सिंह के परिवार का है। नशे की तलब मिटाने के लिए पांचों वारदात को अंजाम देते थे। पीएनबी में वारदात के बाद दस लाख रुपये सतनाम तथा उसके भाई के हिस्से में आए। जबकि करीब साढ़े चार लाख रुपये अन्य में बांट दिए। बुधवार को आरोपियों को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें