फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वदेशी जागरण मंच का सावन-तीज उत्सव 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से 30 दिवसीय प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका समापन 25 जुलाई को समारोहपूर्वक होगा। उस दिन सावन-तीज उत्सव मनाने की भी तैयारी की गई।
विज्ञापन

स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रांत स्वदेशी मेला प्रमुख अनिल गोयल ने बताया कि समापन समारोह व सावन-तीज उत्सव 25 जुलाई को डीएन कॉलेज रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी के नारायणी सेवा सदन में शाम 4 बजे शुरू होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी और स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस समारोह में प्रशिक्षणार्थियों की ओर से बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रमाणपत्र वितरण होगा। कार्यक्रम सह प्रमुख आशा कौशिक ने स्वदेशी प्रदर्शनी, मनोरंजक खेल और उपहार वितरण की जानकारी दी। सह प्रमुख अभिषेक सोलंकी ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें