फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एटीएम काटकर नकदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो गुर्गे काबू, हिसार, बिहार और राजस्थान में वारदात कबूलीं

Mon, 20 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एटीएम काटकर नकदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नूंह के बड़का अलीमुद्दीन निवासी तामील उर्फ भोला व भूतलका निवासी अफरोज को रविवार अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस गिरोह के अन्य गुर्गों, चोरी की रकम और वारदात में इस्तेमाल उपकरणों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव उमरा निवासी संजय कुमार की शिकायत पर एचटीएम थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर नकदी चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सीआईए स्टाफ ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनके कब्जे से 13 हजार रुपये की चोरी की नकदी बरामद हुई थी।
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि उनकी टीम ने अब गिरोह के दो गुर्गे तामील और अफरोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हिसार के अलावा बिहार और राजस्थान में भी एटीएम चोरी की वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है। इन मामलों में संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की शेष नकदी, वारदात में प्रयुक्त उपकरण और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के अन्य गुर्गों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें