फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा रहा रविवार का दिन

विज्ञापन
हिसार- एचएयू परिसर में हरसेक केंद्र के पास रविवार को पौधों पर जमी ओस की बूंदें-- संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान दिन का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। इससे पहले 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

रविवार के दिन की शुरुआत हल्की धुंध व बादलों से हुई। धूप न निकलने के कारण अवकाश होने के बावजूद लोग घरों में ही दुबके रहे। स्थिति यह रही कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सूर्य ने दर्शन दिए और हल्की धूप निकली। हालांकि इससे लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ गई। अंधेरा होते ही लोग फिर से घरों में घुस गए।
दिन व रात के तापमान में अंतर कम, इसलिए ठंड लगी ज्यादा
रविवार को दिन व रात के तापमान में मात्र सिर्फ 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन व रात के तापमान में जितना अंतर कम होता जाता है, उतनी ही ठंड का अहसास ज्यादा होता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 91 व शाम साढ़े पांच बजे नमी की मात्रा 79 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिनों का शहर का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
16 जनवरी 12.8 6.8
15 जनवरी 13.6 4.4
14 जनवरी 15.2 4.3
13 जनवरी 13.0 8.4
12 जनवरी 14.9 9.4
11 जनवरी 13.0 4.7
10 जनवरी 20.8 12.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें