फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों का खाता खुलवाने में रूचि दिखा रहे अभिभावक, हिसार में 1949 खाते ज्यादा खुले

Wed, 04 Oct 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा)

सार

डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल एक अप्रैल 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक कुल 4268 खाते खोले गए थे। जबकि इस साल एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 6217 खाते खोले गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने अपील की ज्यादा से ज्यादा बेटियों का खाता खुलाकर योजना का लाभ उठाएं। 
विज्ञापन
Post office - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी। इसके तहत डाक विभाग में अभिभावक एक साल से लेकर 10 साल तक की बेटी का खाता खुलवाकर योजना का लाभ उठा सकते है। वहीं, अब बेटियों का खाता खुलवाने में अभिभावक भी काफी रूचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले के मुकाबले ज्यादा खाते खुले
पिछले साल के मुकाबले इस बार बेटियाें के 1949 खाते ज्यादा खुले हैं। डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल एक अप्रैल 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक कुल 4268 खाते खोले गए थे। जबकि इस साल एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 6217 खाते खोले गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने अपील की ज्यादा से ज्यादा बेटियों का खाता खुलाकर योजना का लाभ उठाएं। 

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल तक की बिटियां का खाता खुलवा सकते हैं। शुरूआत में 250 रुपये में खाता खुलेगा। खाता खुलवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का आधार कार्ड अनिवार्य है। इस योजना के तहत एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये जमा नहीं करवा सकते है। बजट के अनुसार हर माह रुपये जमा करवा सकते है। मगर एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये जमा नहीं करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


18 उम्र पूरी होने के बाद बेटी की पढ़ाई के लिए निकलवा सकते हैं आधी राशि 
यदि बेटी की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है तो उसकी हायर एजुकेशन के लिए डाक विभाग से आधी राशि निकलवा सकते हैं, ताकि रुपये के अभाव में बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस योजना के तहत फिलहाल 8.0 प्रतिशत ब्याज भी मिलता है। वहीं, 21 साल की उम्र तक खाता खुला रहेगा।

अधिकारी के अनुसार
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा खाता खुले है। डाकघर में आने वाले ग्राहकों को भी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा सके। - हरीश कुमार,  हिसार के मंडल डाक अधीक्षक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें