फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पाकिस्तान में सेठ जुगल किशोर के आवास में बनती थीं सुभाष चंद्र बोस की रणनीतियां, पढ़ें ये रिपोर्ट

Tue, 23 Jan 2024 09:28 AM IST
नवीन दलाल नगेश शर्मा, हिसार (हरियाणा)

सार

सुभाष चंद्र बोस ने रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड का गठन किया था, जिसके पहले सदस्य दादा सेठ जुगल किशोर थे। बोस उनके आवास में रुकते थे और संगठन की रणनीतियां बनाते थे। 
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर में सेठ जुगल किशोर के आवास में सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फाैज की रणनीतियां तैयार करते थे। जुगल किशोर रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के पहले सदस्य थे। 1947 में बंटवारे के दौरान जब पाकिस्तान में बवाल शुरू हुआ तो जुगल किशोर लाहौरिया ने अपने परिवार को किसी तरह भारत भेज दिया। वह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल थे। उन्होंने वहीं रुककर भारत आने वाले लोगों की मदद की। वह छह माह तक भारत नहीं आए, कोई सूचना न मिलने पर परिवार वाले परेशान रहे।

विज्ञापन


छह माह तक लापता रहने के बाद अचानक वह हिसार में अपने परिजनों के पास पहुंचे तो परिवार में उत्सव मनाकर उनका स्वागत किया गया। हिसार के लाहौरिया चौक स्थित लाहौरिया भवन निवासी अश्वनी लाहौरिया बताते हैं कि उनके दादा सेठ जुगल किशोर पाकिस्तान के लाहौर में रहकर कपड़े का व्यापार करते थे और सुभाष चंद्र बोस के साथी थे। बोस उनके आवास में रुकते थे और संगठन की रणनीतियां बनाते थे।

बोस ने रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड का गठन किया था, जिसके पहले सदस्य दादा सेठ जुगल किशोर थे। 1947 में बवाल के दौरान दादा ने परिवार को भारत भेज दिया और अन्य लोगों को सुरक्षित भारत भेजने के लिए खुद वहीं रुक गए। करीब छह माह बाद दादा किसी तरह घर पहुंचे। अश्वनी बताते हैं कि स्वदेशी के आंदोलन के दौरान दादा ने अपनी दुकान में रखे विदेशी कपड़ों को आग लगा दी थी। भारत पहुंचने के बाद उनके हिसार में दादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और विभिन्न आंदोलनों में शामिल रहे। लाहौर से आने के कारण ही दादा को सेठ जुगल किशोर लाहौरिया कहा जाने लगा। पिताजी मोहन लाल लाहौरिया भी दादा के साथ आंदोलन में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें