फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जर्मनी में शिक्षा के अवसरों से रूबरू होंगे विद्यार्थी

Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों को जर्मनी में उच्च शिक्षा एवं कॅरिअर के अवसरों की जानकारी देने के लिए 14 और 15 सितंबर को विशेष ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से ईयूईआईसी के सहयोग से होने वाले इन वेबिनार में दाखिले, छात्रवृत्ति, वीजा, अंशकालिक कार्य और रोजगार की संभावनाओं पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
वीसी विजय कुमार ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। जीजेयू विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। रजिस्ट्रार विजय कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों से वेबिनार में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता ओपी सांगवान ने बताया कि 14 सितंबर का वेबिनार हंगरी में शिक्षा और कॅरिअर पर केंद्रित होगा। डेनिस गैबोर यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी के तहत मास्टर्स आवेदकों के लिए 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और आईईएलटीएस के बिना प्रवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
15 सितंबर को उच्च शिक्षा और कॅरिअर पर वेबिनार होगा। मैनहेम स्थित एचडीडब्ल्यूएम यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बीबीए, एमबीए और छह माह के एमबीए टॉप-अप कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ पढ़ाई के बाद जर्मनी में 18 माह तक के अध्ययन-पश्चात कार्य परमिट, वीजा, निवास और छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें