फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वाइन फ्लू संक्रमित एक और मरीज मिला, संख्या हुई 62

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवाईयों के लिए लगी लंबी कतार।
विज्ञापन
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी एक नया संक्रमित मिला। अब तक 62 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


डेंगू के 17 और मलेरिया के चार मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू सूअर या चिकन का मांस खाने से नहीं होता। एच-1एन-1 श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है जो संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।

खांसने-छींकने से फैलता है वायरस

स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या उसके संपर्क में आने से हवा के जरिए फैल सकता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना और खांसते-छींकते समय मुंह व नाक ढकना जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


अच्छी तरह पका मांस खाने से नहीं होता संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अच्छी तरह पका हुआ पोर्क (सूअर का मांस) या चिकन खाने से स्वाइन फ्लू नहीं होता। मांस को पर्याप्त तापमान पर पकाने से वायरस नष्ट हो जाता है। इसलिए मांस खाने से जुड़ी भ्रांतियों से बचना चाहिए।

जिले में अब तक 62 स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। लोगों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। स्वाइन फ्लू इंसानों से इंसानों में फैलने वाला श्वसन तंत्र का वायरस है। यह सूअर या चिकन का मांस खाने से नहीं होता है। पका हुआ पोर्क (सूअर का मांस) या चिकन खाने से स्वाइन फ्लू नहीं होता। सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन


- डॉ. सुभाष खतरेजा, वरिष्ठ चिकित्सक एवं मलेरिया प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें