फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 12वीं कक्षा की परीक्षा में तीन पेपरों में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या, घर पर ही लगाया फंदा

Tue, 16 May 2023 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पढ़ाई के साथ-साथ मृतक 17 वर्षीय दिवेश एचएयू में एडमिशन लेने के लिए कोचिंग ले रहा था। एचटीएम थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता सुरेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के विनोद नगर में रहने वाले 17 साल के दिवेश ने 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय परीक्षा में तीन विषयों में फेल होने पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सोमवार को रिजल्ट देखने के एक घंटे बाद उसने यह कदम उठाया। एचटीएम थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।  

विज्ञापन


दोस्तों के साथ देखने गया था रिजल्ट
पुलिस को दिए गए बयान में विनोद नगर में रहने वाला सुरेश कुमार ने बताया कि वह रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत है और पिहोवा में उनकी तैनाती है। बड़ा बेटा सुखवंत एलएलबी कर रहा है और छोटा बेटे दिवेश ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। सोमवार दोपहर 3.30 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट आया था। बेटा दिवेश अपने दोस्तों के साथ रिजल्ट देखने के लिए गया था। परीक्षा में बेटा तीन विषय में फेल हो गया। 

दोस्तों ने कहा साथ चलते है लेकिन नहीं माना
परिजनों के मुताबिक सभी दोस्त अपना अपना रिजल्ट देख रहे थे। इसी दौरान दिवेश ने कहा कि वह घर जा रहा है। दोस्तों ने दिवेश से कहा कि 10 मिनट रूक जा हम भी चलते हैं। लेकिन, फेल होने से निराश दिवेश उनके पास नहीं रूका और घर आ गया। घर आने के बाद भाई सुखवंत के साथ उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद वह नीचे वाले कमरे में आ गया और परने से चौखट में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


कुछ समय तक वह ऊपर नहीं आया तो परिजन नीचे आए तो देखा कि दिवेश ने फंदा लगाया हुआ है। उसे नीचे उतारा और परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। देर रात उपचार के दौरान दिवेश की मौत हो गई। एचटीएम थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

पढ़ाई के साथ ले रहा था कोचिंग 
परिजनों ने बताया कि दिवेश दूरस्थ शिक्षा से 12वीं नॉन मेडिकल से कर रहा था। इसके अलावा एचएयू में बीएससी में एडमिशन के लिए कोचिंग ले रहा था। 

इत्तफाकिया कार्रवाई की 
मृतक दिवेश के पिता सुरेश कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर उसने यह कदम उठाया है।-एसआई कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, एचटीएम पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें