फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्षेत्र में अलग-अलग लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Tue, 16 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बरवाला एसडीएम कार्यालय में बरवाला। बैठक में मौजूद एसडीएम अश्वीर नैन व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
बरवाला। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बरवाला क्षेत्र में दो बार कैंप लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह कैंप 17 से 19 मई तक तथा शहरी क्षेत्र के लिए 23 व 24 मई को लगेगा। दोनों ही कैंप नहर कोठी स्कूल में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कैंप को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अश्वीर नैन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बैठक में अधिकारियों, सरपंचों व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लगने वाले कैंप में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को इसका लाभ अवश्य मिले। लाभ पात्रों को साधन का प्रबंध कर मेला स्थल तक लाया जाए। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शहर के लोगों के लिए लगने वाले मेले को लेकर नगर पालिका सचिव को निर्देश दिए गए कि वे लोगों को बताएं कि किन कागजातों के साथ मेले में आने पर लाभ मिल सकता है।
इस बैठक में नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी चरणजीत सिंह सरदाना, नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा, नहर कोठी स्कूल से प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता, ई-दिशा कार्यालय से सुपरवाइजर अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें