फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गों के प्रति समर्पित है प्रदेश सरकार : उप-मुख्यमंत्री

विज्ञापन
हिसार। शहर में एक कार्यक्रम में ​शिरकत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
विज्ञापन
हिसार। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के प्रति समर्पित सरकार है, जो पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। शुक्रवार को हिसार में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन




उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वंचित और गरीब के हित में काम किया है और उनके जीवन स्तर को ऊंचा है। उन्होंने ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑटो मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रताप मिस्त्री, गौरव तायल, रमेश वत्स, दिनेश, राजपाल सहित आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगे रखी।

उप-मुख्यमंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। इसके अलावा उप-मुख्यमंत्री ने न्यू मॉडल टाऊन, सेक्टर-15, जहाजपुल, गोविंदगढ़ बाजार, बड़वाली ढाणी, संत नगर, सेक्टर 16-17, संत विहार और सेक्टर 9-11 में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पूर्व मंत्री चौधरी कंवल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर भी पहुंचे। इस अवसर पर श्रम मंत्री अनूप धानक, हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यान, जिला प्रधान अमित बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें