फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेंट कबीर स्कूल की अंडर-17 टीमें रीजनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में पहुंचीं

विज्ञापन
सीआईएससीई रीजनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में चयनित सेंट कबीर विद्यालय हिसार के ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड स्थित सेंट कबीर स्कूल की अंडर-17 बालक और बालिका बास्केटबाल टीमों ने सीआईएससीई जोनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रीजनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विज्डम स्कूल में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के जुझारूपन और निरंतर प्रयासों के दम पर स्कूल ने रीजनल स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।
स्कूल प्रबंधन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी रीजनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने इस सफलता को खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का परिणाम बताया। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है तथा वे आगामी प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें