फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कमैन का बॉक्सर बेटा फाइनल में

Sun, 08 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
बॉक्सर बेटा फाइनल में - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार  शहर के युवा बॉक्सर और मिल्कमैन के बेटे आशीष कुलड़िया ने कजाकिस्तान में चल रही एशियन यूथ चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है। वह रविवार को फाइनल में अपने मुक्कों का जौहर दिखाएंगे। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में आशीष ने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को करारी शिकस्त दी। 17 वर्षीय आशीष कुमार 64 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन


मिल्कमैन पिता के बेटे आशीष हिसार के कैमरी रोड के निवासी हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। पिछले चार वर्षों से साई में अभ्यास कर रहे आशीष वर्तमान में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेशनल लेवल के खिलाड़ी होते हैं। आशीष कुमार अक्टूबर 2015 में भी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड हासिल कर चुके हैं।

यही नहीं हैदराबाद में हुए नेशनल गेम में भी आशीष कुमार ने गोल्ड जीता था। आशीष के कोच महेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि आशीष एक मेहनती लड़का है। वह सुुबह छह से लेकर साढ़े आठ बजे तक और शाम को 5 बजे से लेकर 8 बजे तक कड़ा अभ्यास करता है। वे उसमें बॉक्सर मनोज की छवि देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें