फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड़ खुर्द नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति जयवीर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में गंगवा गांव की न्यू एकता कॉलोनी में रहने वाले जयवीर ने बताया कि मेहनत मजदूरी का काम करता हूं। बुधवार सुबह पत्नी कविता के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी एक रिश्तेदारी में जमावड़ी गांव गए थे। कुछ समय रुकने के बाद दोपहर बाद तीन बजे वहां से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। जब सातरोड़ खुर्द गांव के पास से गुजरने वाली नहर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पत्नी कविता सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से पत्नी को नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने जयवीर कर शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें