फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस ट्रेंड्स शोरूम के गार्ड को पर्ची थमा मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
गार्ड को थमाई फिरौती मांगने वाली पर्ची। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। जींद रोड स्थित रिलाइंस ट्रेंड्स शोरूम के गार्ड को पर्ची थमा दो युवकों ने वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश तलवार और लोहे की पाइप लेकर शोरूम के अंदर आए। इसके बाद गार्ड को पर्ची थमाकर कहा कि दो दिन में 30 लाख रुपये दे दो वरना जान से मार देंगे। पर्ची में बलहारा हांसी, विकास शेखपुरा, प्रहलाद शेखपुरा के नाम लिखे हैं। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी विकास कुमार, सीआईए वन इंचार्ज दलवीर सिंह, अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तीन बदमाश शोरूम पर आए थे, इस दौरान एक युवक बाहर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर गए। बदमाशों ने शोरूम के गार्ड रोशन के हाथ में एक पर्ची थमाई और कहा इसको पढ़ लेना। पुलिस ने शोरूम के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी ताकि जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर व्यापारी एकजुट हुए और रोष जताया। उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन वारदात होने से व्यापारी कामधंधा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने वारदात के बाद नाकाबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जो भी आरोपी होगा वह जल्द हमारी गिरफ्त में होगा। - विकास कुमार, शहर थाना प्रभारी

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी गार्ड से बातचीत करते हुए। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें