फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी विवाहिता कविता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में कृष्ण के साथ हुई थी। शादी से उसके 3 बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

वह बच्चों और उसके साथ मारपीट करता है। उसके पति का किसी अन्य महिला के पास भी आना-जाना है। 26 मई उसने व बच्चों ने कृष्ण को अन्य महिला के पास जाने से रोका तो वह तैश में आ गया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। रात को उसका पति शराब पीकर घर आया और दोबारा उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा और पीटते-पीटते उसे गली में ले गया। लड़ाई-झगड़े का शोर सुनकर गली में काफी लोग इक्कट्ठे हो गए। उसके पति ने उसे सभी के सामने गालियां दीं। उसने लड़ाई-झगड़े के बारे में अपने भाई रविदास को फोन पर बताया और वह उनके घर भोडिया बिश्नोईयान आ गया। उसके भाई ने कृष्ण को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उसके भाई के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके भाई ने डायल 112 को बुलाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति कृष्ण को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें