फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बेटे के जन्मदिन पर नशे में बहा दिया पत्नी और दो बच्चों का खून, बैट से किए कई वार

Fri, 22 Dec 2023 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा)

सार

करीब दो साल पहले अमित का भाई विकास भावना और दोनों बच्चों को मुंबई के ठाणे में ले गया और उनके साथ रहने लगा। वह भावना के साथ सहमति संबंध में रहता था। अमित अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ठाणे गया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ठाणे में छोटे भाई के पास दो बच्चों के साथ रह रही पत्नी ने घर वापस आने से इन्कार कर दिया। यह बात अमित के दिल में घर कर गई और नासूर की तरह चुभने लगी। इसके बाद अमित ने शराब के नशे में बेटे के जन्मदिन पर ही बैट से वार कर 6 साल की बेटी खुशी और 8 साल के बेटे अंकुश की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं 24 वर्षीय पत्नी भावना पर चाकू से कई वार किए। वीरवार को हुई वारदात के बाद से आरोपी अमित फरार है। ठाणे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव खरड़ अलीपुर निवासी धर्मबीर के दोनों बेटे अमित और विकास मुंबई में अपने चाचा कुलबीर के पास रहते थे। वहां पर दोनों पल्लेदारी का काम करते थे। नौ साल पहले अमित ने मुंबई की रहने वाली भावना के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद वह पत्नी भावना को लेकर गांव आ गया था। शादी के बाद भावना ने बेटी खुशी और बेटे अंकुश को जन्म दिया। अमित नशा करने का आदी था।

करीब दो साल पहले अमित का भाई विकास भावना और दोनों बच्चों को मुंबई के ठाणे में ले गया और उनके साथ रहने लगा। वह भावना के साथ सहमति संबंध में रहता था। अमित अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ठाणे गया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। 13 दिसंबर को अमित गांव से अपने बेटे अंकुश का जन्म दिन मनाने गया था। घटना का पता जब ग्रामीणों को चला तो पूरा गांव सदमे में है। वहीं परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आरोपी अमित के माता-पिता गांव में ही रहते हैं। 
विज्ञापन


अमित शराब के नशे में था
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अमित 13 दिसंबर को घर पर ये कह कर मुंबई गया था कि वह अपने बच्चों का जन्म दिन मनाने के लिए जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद वह अपने चाचा के पास रुका। वीरवार सुबह विकास के काम पर चले जाने के बाद वह घर गया। अमित शराब के नशे में था।

हत्या में नफरत दिखाई दी
मुंबई से मिली जानकारी के अनुसार अमित ने भावना पर चाकू से कई वार और बच्चों के सिर पर क्रिकेट बैट से कई वार किए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमित के दिल में पत्नी और बच्चों के प्रति बेहद नफरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें