हिसार। गंगवा स्थित मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में चल रही तीसरी सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बॉक्सरों ने खूब मुक्के बरसाए। शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 40-43 किलो भारवर्ग में साई हिसार की सृष्टि ने गुरुग्राम की सिया को 5-0 और हिसार ए के लोकेश ने जींद के हिमांशु को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पानू ने बताया कि लड़कों के 30-33 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के तनिश ने मेवात के रिकी को 3-2 से, सोनीपत के वंश ने साई भिवानी के बॉक्सर हरिओम को वॉकओवर किया।
हिसार ए के लोकेश ने जींद के हिमांशु को 5-0 से, करनाल के बॉक्सर अनूज ने अंबाला के कृष्णा को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 33-35 किलोग्राम भारवर्ग में पलवल के विराट ने साई हिसार के प्रणव को 4-0 से, भिवानी के नेतिक ने हिसार ए के अंश सिहाग को 4-1 से, सोनीपत के श्रयांश ने रोहतक के केशव को 5-0 से, अंबाला के युद्धवीर ने महेंद्रगढ़ के भविष्य यादव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इसके अलावा 35-37 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के आयुष स्वामी ने साई हिसार के निखिल को वॉकओवर किया। पानीपत के शुभम ने करनाल के रघुवंश को 3-2 से, फतेहाबाद के रोहन ने कैथल के रणदीप को 6-0 से हराया। 37-40 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी के हरशिल ने रोहतक के दक्ष पंवार को 3-2 से, मेवात के वंश ने कैथल के वंश तंवर को 5-0 से और साई हिसार के दीपांशु ने यमुनानगर के कुनाल को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के डायरेक्टर एडमिन ओमवीर हुड्डा, हिसार बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह, कंपीटिशन चेयरमैन अजमेर सिंह, मनोज कुश, सुभाष आदि मौजूद रहे।
लड़कियों में ये पहुंचीं सेमीफाइनल में
30-33 किलो भारवर्ग
सोनीपत की अक्षिता ने हिसार ए की काफी को 4-1 से हराया।
जींद की नेहा ने यमुनानगर की वैष्णवी को 3-2 से हराया।
37-40 किलो
रेवाड़ी की गुंजन ने यमुनानगर की मुस्कान को 5-0 से हराया।
कैथल की अंतिम ने गुरुग्राम की तनवी को 5-0 से मात दी।
40-43 किलो
साई हिसार की सृष्टि ने गुरुग्राम की सिया को 5-0 से हराया
रोहतक की कनिका ने हिसार ए की हंशिका को 5-0 से हराया।
पानीपत की हिमानी ने महेंद्रगढ़ की निहारिका को 5-0 से पराजित किया।
भिवानी की सोनिका ने कुरुक्षेत्र की पायल को 5-0 से मात दी।
-
फोटो: एचआई 28
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचें बॉक्सरों में उत्साह का माहौल है। शनिवार सुबह 9 बजे सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे। रविवार को अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप के चैंपियन बॉक्सर अगले माह नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में मुक्के बरसाएंगे।
- विकास लोहान, बॉक्सिंग कोच, मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब