फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याहड़वा के दुकानदार के पास खत व खाली खोल भेजकर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्याहड़वा के किराना स्टोर संचालक मुरारी से खत व खोल भेजकर अज्ञात ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आजाद नगर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्याहड़वा निवासी मुरारी ने बताया कि गांव के बस अड्डे पर श्री श्याम विहार किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। रविवार सुबह करीब 7 बजे दुकान पर आया तो देखा कि शटर पर लगे ताले के साथ एक पॉलीथिन बंधा है। पॉलीथिन खोलकर दिखा तो उसमें धमकी भरा खत और गोली का खाली खोल मिला।
खत में लिखा है : मुरारी सेठ, तेरी आमदनी बहुत ज्यादा है। इसलिए 10 लाख रुपये नकद तैयार रखना। हमें सब पता है, तेरे पास कितनी रुपये है और तू व तेरा परिवार कहां-कहां जाता है। तेरे परिवार में कौन-कौन है। आपकी भलाई है कि हमारी एक छोटी सी डिमांड पूरी कर दे, वरना तुझे और तेरे परिवार को खतरा हो जाएगा। सबसे पहले तेरे पोते का नंबर लगेगा। अबकी बार तो खाली गोली का खोल भेजा है। अगली बार तेरे पोते को गोली लगेगी। भूलकर भी यह बात किसी को मत बताना और पुलिस की तो सोचना भी मत। अगर हमें पता चला तू कहीं गया है या यह बात बताई तो तू खुद अपने परिवार का दोषी होगा। तुझ से हम खुद संपर्क करेंगे, सोच लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें