फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोचते कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षाकर्मी किए अलर्ट

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में प्रसूति वार्ड का बंद किया गया गेट, बाहर बैठे तीमारदार।
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर में मांस का टुकड़ा नोचते कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को अस्पताल प्रशासन सतर्क नजर आया। प्रसूति वार्ड के गेट पर एक महिला और एक पुरुष सुरक्षाकर्मी की डयूटी लगाई है। हालांकि अस्पताल परिसर में कुत्ते आम दिनों की तरह ही घूमते रहे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने सभी सुरक्षाकर्मियों को डयूटी पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी गेट से बेसहारा पशु व कुत्ते परिसर के अंदर न आने दें। डयूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों, नर्सिंग व सहायक स्टाफ को भी बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निपटान करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी वार्ड में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए नोटिस के जवाब में सुरक्षाकर्मी ने कहा कि सोमवार अल सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इसके चलते वह कुछ समय के लिए गेट छोड़कर चला गया था। इसी दौरान कुत्ता वार्ड में घुस गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें