फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी, 181 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 181 अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में सीट आवंटित की गई है जिनमें से 79 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं। चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर और ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


पहली मेरिट सूची के माध्यम से 285 विद्यार्थी पहले ही प्रवेश ले चुके हैं। यदि दूसरी सूची के चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनकी सीटें अगले चरण की मेरिट सूची के लिए रिक्त मानी जाएंगी।

संस्थान में इस वर्ष 38 ट्रेडों की 1,176 सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। फिटर, कोपा, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनोग्राफी, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी जैसे रोजगारपरक ट्रेडों में सबसे अधिक रुचि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा। ऑनलाइन फीस जमा होने के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से मान्य होगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 3 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची, 7 अगस्त को तीसरी मेरिट सूची, 14 अगस्त को शेष रिक्त सीटों का विवरण और 18 अगस्त को चौथी एवं अंतिम मेरिट सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें