फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वन्य प्राणी विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी, तेंदुआ होने का नहीं मिला कोई संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तेंदुआ मिलने की आशंका को देखते हुए वन्य प्राणी विभाग की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। टीम की ओर से रविवार को हिसार बाईपास, मिर्जापुर, नियाणा, रामायण और चिड़ौद के आसपास अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक टीम को तेंदुआ होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, रविवार शाम तक विभाग के पास कही से कोई तेंदुआ दिखने की कॉल नहीं आई।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पहले रविवार को वन्य प्राणी विभाग ने ऋषि नगर से एक तेंदुआ रेस्क्यू किया था। उसके बाद से लोग भयभीत हैं। कई ग्रामीण एरिया में एक और तेंदुआ दिखने की बार-बार वन्य प्राणी विभाग के पास शिकायत आ रही थी। मगर जब जांच की गई तो शिकायत झूठी पाई गई। सोशल मीडिया पर भी तेजी से तेंदुआ की फोटो से लेकर वीडियो वायरल हो रही हैं। मगर अभी तक सामने आया है कि सभी शिकायतें फर्जी पाई गईं। इस पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने झूठी शिकायत देने वाले सात लोगों के नाम भी नोट किए हैं। अब उन पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। फिलहाल वन्य प्राणी विभाग हिसार की टीम और पीसीआर गश्त कर रही है। मगर अभी तक तेंदुआ होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

कुछ लोग तेंदुआ होने की झूठी शिकायत देकर परेशान कर रहे थे। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जो लोग फोन कर झूठी अफवाह फैला रहे थे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें