फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पूरी करने में बहुत बड़ा सहारा बनती है छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिस प्रकार शिक्षा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है ठीक उसी प्रकार शिक्षा प्राप्त करने में छात्रवृत्ति भी बहुत अहमियत रखती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वाले विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति बहुत बड़ा सहारा बनती है। ये कहना है हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग का।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की है कि जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल रही है वे इसका मिस यूज न करें। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही गरीब परिवार वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों पर आर्थिक दबाव नहीं पड़ता।
डीईओ ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने कई प्रकार की छात्रवृत्ति योजना शुरू कर रखी है, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न छोड़ें, वह छात्रवृत्ति लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखें। डीईओ कुलदीप सिहाग ने कहा कि अकसर देखने में आता है कि गरीब अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए ब्याज पर रुपये लेते हैं या लोन लेते हैं जो उनके लिए बहुत महंगा पड़ता है। वहीं कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो परिवार की आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें