हिसार। इस बार भादो भी सावन सा बरस रहा है। सितंबर माह के तीसरे दिन बादल झमाझम बरसे। शुक्रवार को अलसुबह से शाम 8 बजे तक शहर में 59.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, लगातार हो रही बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ जगहों पर कपास की फसल मेें अधिक पानी खड़ा होने के कारण फसल खराब होने की आशंका है।
सितंबर माह के पहले तीन दिनों में ही अब तक कुल 79.3 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले 11 वर्षों में ऐसा पांचवीं बार है, जब सितंबर में इतनी अधिक बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मानसूनी सीजन में शहर में अभी तक कुल 439.6 एमएम बारिश हो चुकी है। इसमें से जून में 56.3 एमएम, जुलाई में 265 एमएम, अगस्त में 39 एमएम और सितंबर में अब तक 79.3 एमएम बारिश हुई है। वहीं, पूरे जिले की बात करें तो मानसूनी सीजन में 1 जून से 3 सितंबर तक 350.6 एमएम औसत बारिश हुई है, जो सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक है।
सामान्य से 4 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात्रि तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 21.4 सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को देर शाम तक भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
आज और कल बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश में शनिवार और रविवार को भी बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। इस दौरान बीच-बीच में प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
अग्रोहा ः ऑटो को धक्का लगाते चालक व अन्य।- फोटो : Hisar
आदमपुर में मंडी के शेड के नीचे बारिश के भींगा अनाज।- फोटो : Hisar
हिसार के सेक्टर 14 में बारिश के कारण सड़क का हिस्सा धंसा, यहां सड़क किनारे खड़ा खंभा गिरने की आशंका ?- फोटो : Hisar
पिछली बारिश में सब्जी मंडी चौकी में तीन फीट तक पानी भर गया था। इस बार चौकी के गेट पर वहां कंकरीट डा?- फोटो : Hisar