फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन कोविड घोषित बुजुर्ग के परिजनों, निगम के दो अधिकारियों सहित 19 के लिए सैंपल

विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में सैंपल लेने पहुंचे पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार व टीओ राकेश शर्मा व अन्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नॉन कोविड घोषित बुजुर्ग के परिजनों और नगर निगम के दो अधिकारियों व तीन अन्य कर्मचारियों सहित 19 लोगों के सैंपल शुक्रवार को लिए गए।। ये सभी लोग बुजुर्ग के संपर्क में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन किए गए थे। इन सभी लोगों का क्वारंटीन पूरा होने के बाद दूसरा सैंपल लिया गया है। इनमें बुजुर्ग की पत्नी, दो बेटे, दो पुत्रवधू, चार बच्चे और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। इन सभी लोगों के सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार व लैब टेक्नीशियन राकेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई, जिसने इनके सैंपल लिए।
विज्ञापन

उन्होंने रैंडम सैंपल के तहत जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर पांच लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से तीन सब्जी विक्रेता, दो गैस सिलिंडर सप्लायर शामिल हैं।
मुंबई से आए दो लोगों सहित 28 के लिए सैंपल
मंगाली सीएचसी से सूचना मिलने पर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल व (टीओ) टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई। उस दौरान उन्होंने दो महिलाओं सहित कोरोना संदिग्ध नौ लोगों के सैंपल लिए। इनमें से एक संदिग्ध व्यक्ति मुंबई से आया है। उसके बाद तलवंडी रुक्का पीएचसी से दो बच्चों, दो महिलाओं सहित नौ लोगों के सैंपल लिए। इनमें से भी एक व्यक्ति मुंबई से आया है। नलवा सीएचसी से दो महिलाओं सहित छह लोगों के सैंपल लिए। इनमें से एक व्यक्ति बंगलूरू से आया है। उन्होंने लाडवा पीएचसी से एक महिला सहित चार कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए है।
विज्ञापन

ट्राइएज में गुरुग्राम, दिल्ली, मुंबई से आए लोगों समेत 65 पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राइएज में गुरुग्राम, दिल्ली व मुंबई सहित जिले से खांसी, जुकाम व बुखार संबंधित 65 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे। उस दौरान उनमें से कोरोना संदिग्ध 21 लोगों में लक्षण मिले तो उन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। अन्य लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले तो डॉक्टर द्वारा उन्हें दवा देकर घर भेज दिया। फतेहाबाद पुलिस द्वारा दो संदिग्ध लोगों को जांच के लिए ट्राइएज में लाया गया। उस दौरान डॉक्टरों ने जांच के बाद कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। उसके बाद पुलिस दोनों को पकड़ कर वापस फतेेहाबाद ले गई। इन दोनों का फतेहाबाद अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद सैंपल के लिए हिसार के जिला अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें