एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी व बरामद अफीम और चूरापोस्त।
- फोटो : Hisar
हिसार। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ अंबाला टीम से डीएसपी कुलभूषण व इंचार्ज निरीक्षक निर्मल की टीम ने नाकाबंदी कर घोड़ा फार्म रोड स्थित हरि विहार से एएसआई रामकुमार के नेतृत्व में आरोपी टोहाना निवासी रामकुमार, हिसार के लाडवा निवासी राजू और राजबीर को स्विफ्ट कार सहित दबोचा। इस दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम व 5 किलो चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में एएसआई रामकुमार, संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल बलकार सिंह, प्रदीप सिंह, ईएएसआई जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल निर्मल सिंह मौजूद रहे।