फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम ने प्रदेश का नाम किया रोशन, सीएम से कराएंगे मुलाकात : पूर्व मंत्री

Sun, 08 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में परिजनों के साथ सक्षम जिंदल। 
विज्ञापन
हिसार। जेईई एडवांस्ड
विज्ञापन

का परिणाम जारी होने के बाद शनिवार को सक्षम जिंदल पहली बार अपने घर आया। घर पर परिवार के सदस्यों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। घर आते ही उसे बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भी उसके आवास पर पहुंचकर सक्षम को बधाई दी। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सक्षम ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोमवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उसकी मुलाकात कराएंगे।
बता दें कि जेईई एडवांस्ड में शहर के सेक्टर 14 निवासी सक्षम जिंदल ने ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंकिंग हासिल की है। वह दो साल से कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो साल से वह घर भी नहीं आया था।
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से की मुलाकात
सक्षम जिंदल ने बॉलीवुड एक्टर से आमिर खान से भी मुलाकात की। सक्षम ने बताया कि इतने बड़े एक्टर से मुलाकात करना बड़ी बात है। हालांकि यह मुलाकात कुछ मिनटों की ही थी। मगर, यह पल उसे उम्रभर याद रहेगा।

गणित में शुरू से थी रुचि
अमर उजाला से बातचीत में सक्षम ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों ही मेडिकल लाइन में हैं। मगर, उसकी शुरू से ही गणित विषय में रुचि रही। यही कारण है कि उसने नॉन मेडिकल स्ट्रीम को चुना। सक्षम के मुताबिक वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहता है। बीटेक करने के बाद वह जॉब करेगा या फिर कुछ और अभी इस बारे में सोचा नहीं है।
विज्ञापन


माइंड फ्रेश करने करने के लिए घर वालों से करता था बातचीत
सक्षम ने बताया कि 6-7 घंटे की क्लास लगाने के बाद इतने ही घंटे वह रूम पर आकर पढ़ता था। दो घंटे पढ़ने के बाद वह बीच में 20-25 मिनट का ब्रेक लेता था। वह प्रतिदिन घर वालों से फोन पर जरूर बात करता था, ताकि उसका माइंड फ्रेश हो जाए। जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सक्षम ने कहा कि वह जितने घंटे भी पढ़ाई करे, पूरे मन के साथ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें