फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : 1874 विद्यार्थियों को दाखिले का इंतजार, 15 जनवरी तक बढ़ाई अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नियम 134ए के तहत शिक्षा विभाग ने दाखिले की तिथि 7 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है। इस समय स्कूलों का अवकाश चल रहा है। जिस कारण विद्यार्थियों को दाखिले में दिक्कत आ रही थी। जिले के 1874 विद्यार्थियों के दाखिले का इंतजार है। जिला अधिकारी सभी विद्यालय संचालकों को दाखिले की संख्या पोर्टल पर तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हिसार के जिले में 3137 विद्यार्थियों ने नियम 134ए के तहत परीक्षा पास की थी। इसमें से 1137 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। 126 विद्यार्थी इस आवेदन प्रकिया में रिजेक्ट हो गए। अब शेष 1874 विद्यार्थियों के दाखिले के लिए यह तारीख बढ़ाई गई है। एक जनवरी से स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं। जिस कारण काफी संख्या में अभिभावक दस्तावेज पूरे नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने एक भी विद्यार्थी को दाखिला न देने वाले स्कूलों की सूची मुख्यालय में भेज दी है। इसमें दिग्विजय स्कूल, द आर्यन, यदुवंशी स्कूल, सनराइज सरसौद शामिल है।
नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिले देने वाले स्कूलों को अगले महीने से फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी। निजी विद्यालयों ने अपने यूनिक नंबर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नाम से भेज सकते हैं। 2019-2020 में 134 ए के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा देने वालों को भुगतान किया जा रहा है। - धनपतराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें