फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रूट फाउंडेशन खिलाड़ियों को दूध, फल, ड्राई फ्रूट कर रहा वितरित

Mon, 16 Jun 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 लाडवा में ​खिलाड़ियाें को चने वितरित करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। ग्राम लाडवा के हैंडबाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए रूट फाउंडेशन ने सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन के बैनर तले अभ्यास कर रहे अंडर 14, अंडर 17 और सीनियर खिलाड़ियों के लिए नियमित रूप से पोषणयुक्त डाइट देनी शुरू की है।
विज्ञापन


इस पहल के तहत खिलाड़ियों को दूध, फल, ड्राई फ्रूट, एनर्जी ड्रिंक्स व अन्य संतुलित आहार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत लाडवा के सरपंच रामफल पूनिया ने कहा कि रूट फाउंडेशन की यह पहल गांव के लिए गर्व का विषय है। आज के युवा ही कल के चैंपियन हैं। जब संस्थाएं ग्रामीण स्तर पर ऐसे प्रयास करती हैं तो खिलाड़ी और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है। पंचायत की ओर से भी ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

रूट फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर भूप सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को सही पोषण देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन के कोच अशोक पूनिया ने कहा कि आज जिन खिलाड़ियों को यह सहयोग मिल रहा है वे कल देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह पहल न सिर्फ खेल को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को भी जन्म दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें