फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 27 गांवों में खिलाड़ियों को नशे के विरुद्ध में जागरूक कर रहे एसपीओ

Mon, 16 Jun 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस की तरफ से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। यह बात हांसी पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हांसी पुलिस ने 27 गांवों के खेल स्टेडियम व ग्राउंड चिह्नित किए हैं, जहां स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को खेल प्रशिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। ये खेल प्रशिक्षक प्रतिदिन सुबह-शाम युवाओं को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिन स्टेडियमों में खेल सामग्री की आवश्यकता है, वहां पुलिस की तरफ से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक यशवर्धन ने बताया कि आने वाले समय में उन गांवों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा, जहां युवा नशे की लत से प्रभावित हैं। वहां भी एसपीओ को नियुक्त कर खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें