फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आग उगल रहा आसमान: रोहतक में 47 के पास पहुंचा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े; अभी नहीं मिलेगी राहत

Tue, 19 May 2026 08:32 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हरियाणा में पारा 47 के पास पहुंच गया है। मंगलवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग ने अभी तापामान और बढ़ने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
हरियाणा में गर्मी के तल्ख तेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के 5 जिलों में लू चल रही है। रोहतक जिले में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हिसार, फरीदाबाद, सिरसा,नारनौल, जींद में भी लू चल रही है। बुधवार को तापमान 47 के पार होने के आसार बन रहे हैं। गर्मी को लेकर 25 मई तक के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


औसत तापमान 42 डिग्री पार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि थार मरुस्थल से लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा,एनसीआर पर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन के तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। रोहतक 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 46.4 और फतेहाबाद में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अभी और बढ़ेगा पारा
हिसार, नारनौल, जींद के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं। आग उगलने वाली भीषण गर्मी ने अपने तेवर को प्रचंड बना दिया है। 20-21 मई को तापमान और बढ़ृ सकता है, जिसमें तापमान 47 डिग्री को पार कर सकता है। 22 मई  को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें