फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंटीन में गंदे बर्तन देखकर चढ़ा रोडवेज टीएम का पारा

Sat, 27 Dec 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशाॅप में कैंटिन का निरीक्षण करते हुए रोडवेज टीएम प्रीतम सिंह।
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज वर्कशाॅप का शनिवार सुबह टीएम ( ट्रैफिक मैनेजर) प्रीतम सिंह ने निरीक्षण किया। कर्मचारियों की कैंटीन में गंदे बर्तन देखकर उनका पारा चढ़ गया। कैंटीन संचालक को टीम ने बर्तन व कैंटीन को साफ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बस स्टैंड परिसर में बनी रोडवेज बस वर्कशाॅप में कर्मचारियों के लिए कैंटीन बनाई गई है। शनिवार सुबह रोडवेज टीम मैनेजर प्रीतम सिंह रोडवेज वर्कशाॅप का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को वर्कशाॅप परिसर में साफ-सफाई पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वह वहां पर कर्मचारी कैंटीन में पहुंची तो वहां पर गंदगी देख कर भड़क पड़े। उन्होंने चाय बनाने के बर्तन देखे। इस पर उन्होंने कैंटीन संचालक को निर्देश दिए कि भविष्य में यह बर्तन व चाय बनाने का स्थान पूरी तरह से साफ होना चाहिए।

कर्मचारियों ने उठाई हर माह खुला दरबार लगाने की मांग

इस दाैरान रोडवेज कर्मचारियों ने टीएम से हर माह कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए खुला दरबार लगाने की मांग उठाई। इस पर टीएम प्रीतम सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की हर समस्या सुनने व उनका समाधान करने के लिए हर समय उपलब्ध है। इसके लिए खुला दरबार लगाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन




सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। खाने-पीने के स्थान को साफ रखना बेहद जरूरी है। यह सामान्य निरीक्षण था। इसके लिए कर्मचारियों व कैंटीन संचालक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- प्रीतम सिंह, टीएम, रोडवेज हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें