फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारी 31 को करेंगे हड़ताल, तैयारियों पर मंथन के लिए बैठक कल

Thu, 29 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज के स्थानीय डिपो में लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों का बेमियादी धरना बुधवार को 37वें दिन भी जारी रहा। साझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने 30 अक्तूबर को गेट मीटिंग और 31 अक्तूबर को हड़ताल करने का एलान किया है। धरने की अध्यक्षता संदीप जैनावास ने की जबकि बैठक का संचालन अजय दुहन ने किया।
विज्ञापन

संदीप जैनावास ने कहा कि जायज मांगों का समाधान होने तक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया रात्रि भत्ते और ओवरटाइम का भुगतान शामिल है। इसके अलावा एलटीसी और एसीपी के लंबित मामलों का निपटारा करने तथा कर्मचारियों के अन्य लंबित प्रकरणों का समाधान करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने मुख्यालय की हिदायतों के अनुसार मार्ग रोटेशन लागू करने पर भी जोर दिया। गेट मीटिंग में प्रदेश के कई कर्मचारी नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में कर्मबीर मसूदपुर, बजरंग लाखा, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अनूप श्योकंद, पवन कनोह, नरेंद्र खरड़ और अमित जुगलान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें