फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुवास बस स्टॉप पर रुकेंगी बरवाला मार्ग की रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों को अब बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने चार प्रमुख रूटों की बसों को लुवास के निर्धारित बस स्टॉप पर रोकना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान तरुण तनेजा और महासचिव अरविंदर वत्स ने बताया कि नए परिसर में आने-जाने वाले विद्यार्थियों व कर्मचारियों को लंबे समय से बस सुविधा की आवश्यकता थी। मांगपत्र के बाद जारी आदेश के अनुसार बरवाला, किरोड़ी वाया बहबलपुर, भूना वाया पाबड़ा और टोहाना वाया बरवाला मार्ग की सभी रोडवेज बसें लुवास बस स्टॉप पर रुकेंगी। कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें