फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रंगदारी मामले में कपड़ा व्यापारी को मिली पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे मेयर प्रवीण पोपली, पार्षद व व्यापारी। 
विज्ञापन
हिसार। कपड़ा व्यापारी सुभाष काठपाल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। वहीं मेयर प्रवीण पोपली और पूर्व मेयर गौतम सरदाना के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मुलाकात कर व्यापारी को गन लाइसेंस दिलाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग भी उठाई। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित व्यापारी को घर और प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच साइबर सेल गंभीरता से कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद प्रतिनिधि अनिल जैन, पार्षद राजेश अरोड़ा, राजेंद्र चुटानी, सुरेंद्र बजाज और अक्षय मलिक सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं

रंगदारी मांगने की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू के अनुसार मामले की जांच जारी है। क्लॉथ मार्केट स्थित अमन शॉल के संचालक सुभाष काठपाल को मंगलवार शाम एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज मिला। संदेश में खुद को आरजू बिश्नोई बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई और दो दिन में रकम न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें