फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 दिन बाद आज रात 11 बजे से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बुधवार से उन्हें रात को 11 बजे चंडीगढ़ के लिए बस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बस हिसार से बरवाला, कैथल, अंबाला, जीरकपुर होते हुए अलसुबह तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगी। वापसी में सुबह 9.25 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे हिसार पहुंचेंगी। यात्रियों की डिमांड पर रात को 9.40 बजे हिसार से दिल्ली के लिए बस की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिसार से रात को चंडीगढ़ रोजाना बस चलती थी मगर धुंध व कोरोना महामारी के कारण इस बस को 28 दिसंबर से बंद कर दिया गया था। अब रोडवेज की ओर से बुधवार से बस को दोबारा चलाने की हरी झंडी दे दी है।
सुबह चार बजे रोडवेज की पहली बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। चंडीगढ़ के लिए रोजाना 19 बसें दौड़ती हैं, लेकिन शाम को 5.20 बजे के बाद कोई भी बस नहीं है। रात को 11 बजे चलने वाली बस बंद थी मगर आज से इस बस को दोबारा से चलाना शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी दिन से इस बस को चलाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को हिसार से चंडीगढ़ बस चलाने के लिए अनुमति मिल चुकी है। बुधवार से रोजाना बस रवाना होगी।
- सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें