फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत प्रकरण : SI, ASI और बिचौलिये पर इनाम घोषित, पेट्रोल पंप मालिक को धमकी देकर मांग रहे थे रिश्वत

Wed, 28 May 2025 03:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पेट्रोल पंप संचालक अमन ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि सीआईए-2 के मुलाजिम उसे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए और मेला ग्राउंड सेक्टर-21 में ले जाकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसकी एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
हिसार रिश्वत मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने रिश्वत मामले में सीआईए-2 के सिपाही संदीप कुमार को मंगलवार को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजीव की अदालत ने आरोपी एएसआई रहे संदीप सिहाग, एसआई नरसी व बिचौलिया रमेश ढाका पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, सिपाही अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


5.80 लाख रुपये रिश्वत का था मामला 

एसीबी ने शिकायत के आधार पर 24 अक्तूबर 2024 को सेक्टर 1-4 में छापा मारकर लितानी निवासी अमन से 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उसी के गांव के रिछपाल को गिरफ्तार किया था। रिछपाल बिचौलिये की भूमिका निभा रहा था। पेट्रोल पंप संचालक अमन ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि सीआईए-2 के मुलाजिम उसे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए और मेला ग्राउंड सेक्टर-21 में ले जाकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

अमन ने बताया कि कुछ देर में लितानी निवासी रिछपाल पुलिसकर्मियों का बिचौलिया बनकर वहां आया और कहा कि तुम पुलिसकर्मियों को 17.50 लाख रुपये दे देना, तुम पर कोई केस नहीं बनने दूंगा। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने अमन को 5.80 रुपये देकर भेजा। जैसे ही अमन ने रिछपाल को 5.80 लाख रुपये दिए, एसीबी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कपिल सिहाग, अजय और संदीप का नाम नाम लिया। इसके बाद एसीबी ने सीआईए-2 के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर कपिल सिहाग को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से फरार सिपाही अजय ने भी बाद में अदालत में सरेंडर कर दिया। 25 मई को एसीबी ने सिपाही संदीप को गिरफ्तार किया, जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें