फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Hisar: लुवास हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटी की हत्या से पहले पिता ने की थी प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़

Tue, 12 Mar 2024 10:57 AM IST
नवीन दलाल सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के लुवास हत्याकांड में बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया कि पिता ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके अंदरूनी अंग से छेड़छाड़ की थी। पुलिस अब प्राइवेट पार्ट से लिए गए सैंपल, स्वैब और अन्य सैंपल जांच के लिए लैब भेजेगी।
परिवार के साथ बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के एक संस्थान के वैज्ञानिक ने अपनी आठ साल की बेटी की निर्मम हत्या करने से पहले उसके अंदरूनी अंग से छेड़छाड़ की थी। नागरिक अस्पताल के शवगृह में चिकित्सकाें के बोर्ड ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया तो यह खुलासा हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के अंदरूनी अंग से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस अब अंदरूनी अंग से लिए गए सैंपल, स्वैब और अन्य सैंपल जांच के लिए लैब भेजेगी। इसके अलावा डीएनए टेस्ट करवाने के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मृतक वैज्ञानिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शवों को नरवाना लेकर गए, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।



पोस्टमार्टम में अंदरूनी अंग से हुई छेड़छाड़ का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का एंगल बदल दिया है। पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इससे पहले भी बच्ची के साथ उसके पिता ने छेड़छाड़ की थी या नहीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छेड़छाड़ के इरादे से ही वैज्ञानिक अपनी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर अपने ऑफिस लेकर गया था। वहां पर ले जाने के बाद ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद अपनी बेटी के अंदरूनी अंग से छेड़छाड़ करने लगा। कयास यही लगाया जा रहा है कि बेटी ने शोर मचाया होगा और या फिर अपनी मां से बताने की बात कहीं होगी। इसी बात पर वैज्ञानिक ने अपनी बेटी की सर्जिकल ब्लेड से गर्दन रेत दी। उसके बाद पेट पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर उसकी आंत बाहर निकाली दी। जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई।

शॉपिंग कॉम्पलेक्स में तलाशने के बाद ऑफिस पहुंची थी मां
पुलिस को दिए गए बयान में वैज्ञानिक की मां ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे बेटा अपनी बेटी को चीज दिलवाने की बात कह कर स्कूटी पर बैठा कर ले गया था। एक घंटे के बाद जब पुत्रवधू ने बेटे के पास फोन किया तो उसने नहीं उठाया। उसने इस बारे में मुझे बताया। फिर बेटे और पौत्री की तलाश में शॉपिंग काॅम्पलेक्स में गई। वहां पर दोनों नहीं मिले। उसके बाद बेटे के ऑफिस पहुंची। पुत्रवधू के साथ कुछ पड़ोसी भी मदद के लिए गए थे। जब वैज्ञानिक के कमरे के बाहर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो घटना के बारे में पता चला।


ये लिखा मिला कागज पर
जो हो चुका है उसे भूल जाओ
ध्यान करने की आदत डालो

उम्मीद मत रखना
पहली बार में असफल होने से डरो मत, डर आत्मबल को कमजोर करता है

जिंदगी में खुद को कोसो नहीं
अपनी ऊर्जा को गलत कार्य और गलत लोगों में व्यर्थ मत करो
सुनो सबकी करो अपनी

वैज्ञानिक ने सर्जिकल ब्लेड और चाकू से किए खुद पर हमले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बेटी की हत्या करने बाद वैज्ञानिक ने अपने दाएं हाथ पर सर्जिकल ब्लेड से दो बार वार किए। पेट पर भी सर्जिकल से वार किया। बाएं हाथ पर चाकू से एक बार और उसके बाद गर्दन पर सीधे चाकू से वार किया हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है।

मनोचिकित्सक का वर्जन
आत्महत्या करने वाला शख्स मरने से पहले संकेत देता है। वह आत्महत्या करने के पहले यूट्यूब और गूगल पर आत्महत्या करने के तरीके भी खोजता है। वह परिवार या दोस्तों के साथ या तो अधिक समय बिताएगा या फिर अकेला रहेेगा। वह अपनी वसीयत भी लिखने की बात करता है। ये भी कहता है कि मेरे जाने के बाद रह सकोगे या नहीं। अगर कोई ऐसा बर्ताव करे तो उसका ध्यान रखें। वह कभी भी आत्महत्या करने जैसा कदम उठा सकता है।
विज्ञापन


ये है उपाय
ऐसे लोगों की बातों को सुनों और उनको समय दें।
सुनने से काफी समस्याओं का हल हो सकता है।
मनोचिकित्सक से काउंसिलिंग करवानी चाहिए।
ऐसे व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

Next
AU ऐप में पढ़ें