हिसार। उकलाना में आशीर्वाद गार्डन निवासी हैफेड के रिटायर्ड सीनियर मैनेजर रामेश्वरदास के साथ किसी ने आईएसएस अधिकारी बनकर 7 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। रामेश्वरदास की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वर दास ने कहा है कि वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बलराज को निजी तौर पर जानता है। जिनके साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। आईएसएस बलराज सिरसा में डीसी रह चुके हैं।
उनके 12 दिसंबर 2021 को किसी ने अनजान व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वह रिटायर्ड आईएएस बलराज बोल रहा हूं। उसने कहा कि चंडीगढ़ मे 45 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा है। उसको रुपयों की जरूरत है, जो एक सप्ताह में लौटा देगा। रामेश्वरदास ने कहा कि मैंने उसको आईएएस बलराज ही मान लिया। इसके बाद रामेश्वर ने अलग-अलग ट्रांसजेक्शन करके उसके खाते में 7 लाख 83 हजार रुपये जमा करवा दिए। रामेश्वर दास ने कहा इस अनजान व्यक्ति ने आईएसएस बलराज बनकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। रामेश्वर दास ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।