फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में मांगा आरक्षण

विज्ञापन
सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेस में हिस्सा लेती डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व अन्य अधिकारी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सीएम मनोहरलाल ने मंगलवार को वेबिनार के जरिये पूर्व सैनिकों से बातचीत की। सीएम ने इस दौरान पूर्व सैनिकों के लिए कुछ एलान किए। इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन ने पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण की मांग की। सहकारी समिति की बसों में दिव्यांग पूर्व सैनिकों के लिए रोडवेज की तरह से सुविधा देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। सरकार की ओर से जारी पत्र लागू नहीं हो पाते। बाबू लोग वीर योद्धाओं के प्रति उनका रुख व बर्ताव अच्छा नहीं रखते। वीर नारी, शहीद परिवार,पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिक परिवार को सम्मान देने और उनकी मदद करना पसंद नहीं करते। पूर्व सैनिकों की मांग है कि वीर नारियों, पूर्व सैनिकों के परिवारों को मान-सम्मान दिया जाए। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की पूरी कैप, बैज, आईकार्ड डालकर अपने पदाधिकारियों के साथ परिचय देने के बावजूद सरकारी दफ्तरों में बाबू लोग हमारी समस्या को हल करना तो दूर बात सुनने तक को तैयार नहीं होते। जिस दिन कोई भी वीर सैनिक शहीद होता है। उस दिन प्रशासन परिवार को सम्मान देने आता है। उसके बाद उस शहीद परिवार का हाल नहीं पूछने कोई नहीं आता।
चरण सिंह मलिक ने सीएम मनोहरलाल से अनुरोध किया कि एससी, बीसी, दिव्यांग को एचटैट व सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाता, उसी प्रकार पूर्व सैनिकों के बच्चों को भी शामिल किया जाए। पदिव्यांग पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र सीएमओ की ओर से जारी कराया जाए। बैंक लोन के लिए दिव्यांगता का पीपीओ, मेडिकल बोर्ड प्रतियां, आईकार्ड जिला सैनिक बोर्ड से जारी होने के बाद भी उसे मान्यता नहीं दी जाती। सहकारी समिति की बसों में दिव्यांग सैनिकों के लिए रोडवेज की तरह से नियम लागू किया जाए।
विज्ञापन

समर्पण वालंटियर पर पंजीकरण करें पूर्व सैनिक : डीसी
वालंटियर कार्यक्रम-समर्पण के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में वीसी के माध्यम से पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि समर्पण पोर्टल के माध्यम से नागरिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। पोर्टल पर वालंटियर अपनी विस्तृत जानकारी, इच्छा व उपलब्ध समयानुसार सेवा के काय क्षेत्र दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक जय नारायण जाखड़, संदीप चोपड़ा, राजेंद्र गोदारा, सुभाष कुंडू, कैप्टन गुलशन कुमार, अमित कुमार, डॉ. राजेश कुमार सांगू, भरत सिंह पूनिया, मांगे राम, अशोक मलिक, सुरेंद्र सिहाग, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें