फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च प्रोग्राम के लिए जीजेयू और एलएलआरयू में हुआ समझौता

Sat, 06 Sep 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने छात्रों को बेहतर रिसर्च शिक्षा देने के लिए शुक्रवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय एवं लुवास के बीच समझौता किया गया। समझौता संबंधित दस्तावेजों पर दोनों विवि के कुलपति ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


जीजेयू की ओर से कुलपति डॉ. आरएस शर्मा  तथा लुवास की ओर से कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर जीजेयू के कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष पहचान है।

दोनों विश्वविद्यालयों के रिसर्च विषयों के छात्र आपस में अपने ज्ञान को बांटकर ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। शर्मा ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत दोनों विवि बायोटेक्नोलॉजी एवं नेनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस करेंगी।
विज्ञापन


लुवास के कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत ने कहा कि इस समझौते से वैज्ञानिक  गतिविधियों में हिसार में एक नए युग की शुरुआत होगी। इस मौके पर जीजेयू और लुवास के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें