फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो माह बाद भी नही आई लैब में भेजे गई मिठाइयों के सैंपल की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की और से लैब में भेजी गई मिठाई, दूध और पनीर के सैंपल की रिपोर्ट दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं आई है। विभाग की तरफ से मिष्ठान भंडारों और गोदाम में छापे मार कर मिठाइयां दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया था, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित संचालक के खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाती है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर माह में 33 और अक्तूबर माह में 18 सैंपल भेजे गए थे। वही नवंबर माह में मिष्ठान भंडारों और गोदाम से सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को भी जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम ने मौके पर मिली खराब मिठाइयों और तेल आदि को नष्ट कराया था।
विज्ञापन

मिठाइयों में करते हैं सबसे ज्यादा मिलावट
त्योहार के सीजन में मिठाइयों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। जिसके कारण मिठाइयों में मिलावट की जाती है। सबसे ज्यादा मिलावट दूध से बनी मिठाइयों में की जाती है। दूध से बनने वाली मिठाई में सूखे दूध, यूरिया आदि का इस्तेमाल किया जाता है। मिठाई बनाने में रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मिलावटी मिठाइयों का लगातार सेवन लीवर पर असर डालता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें