फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं के रुख बदलने और बादल, चलने से मिली भीषण गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिणी-पूर्वी होने व बादलवाही से प्रदेश के लोगों को एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में हुए इस बदलाव से दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को हिसार में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मंगलवार को भी बादलवाही के साथ आंधी चलने के आसार हैं। इसके बाद फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर बने चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से हवाओं की दिशाएं बदल गई हैं। हवाएं दक्षिणी-पूर्वी होने की वजह से पश्चिमी शुष्क पवनों का प्रभाव मैदानी राज्यों पर नग्नय हो गया है। साथ ही साथ राजस्थान के ऊपर बना प्रतिचक्रवात परिसंचरण भी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इस माह के अंतिम सप्ताह में होगी प्री मॉनसूनी बारिश
भीषण गर्मी और लू से 20 मई के बाद राहत मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में राहत की बारिश देखने को मिलेगी। मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सोमवार को मॉनसून अंडमान व दक्षिणी श्रीलंका पहुंच गया है। केरल सहित उत्तर-पूर्व भारत व म्यांमार में मॉनूसनी बारिश होने लगी है। 25 मई के आसपास एक सप्ताह पहले केरल पहुंचकर इसी रफ़्तार से आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 25 जून के आसपास मानसून आने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान की स्थिति
हिसार एएमएफयू-44.7
गुरुग्राम एससीईआरटी-44.7
नारनौल-43.8
झज्जर एडब्ल्यूएस-43.4
रोहतक-43.3
भिवानी-42.7
अंबाला-41.7
फतेहाबाद एडब्ल्यूएस-41.6
सिरसा एडब्ल्यूएस-42.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें