फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र आत्महत्या प्रकरण : मोबाइल व सुसाइड नोट को मुख्य साक्ष्य के तौर पर सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव कैमरी में कार चालक रविंद्र की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आजाद नगर थाना टीम ने फतेहाबाद के ढाणी टोबा में छापे मारे, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मुख्य साक्ष्य के रूप में सील कर लिए हैं, जिन्हें जल्द ही फॉरेंसिक जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पांच बच्चों के पिता रविंद्र ने 20 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने 8 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वित्तीय दबाव, धमकियों और प्रताड़ना का उल्लेख है। वीडियो में उसने बताया कि उससे 2 लाख के बदले 14 लाख रुपये लिखवाए गए और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस कारण वीरवार को उसने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में रविंद्र ने अपनी मौत के लिए विकास (फौजी), घनश्याम, दिनेश, रोहताश और उत्सव को जिम्मेदार ठहराया।
आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पत्नी आरती की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक का मोबाइल व सुसाइड नोट पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें