फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली साढ़े सोलह साल की किशोरी के साथ पड़ोस में हने वाले युवक ने घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अब इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी कई दिनों से परेशान चल रही थी। जब उस से पूछा तो उसने बताया कि गुड्डू नामक युवक 20-25 दिन पहले घर में घुस आया था। उसने मेरे साथ दो-तीन बार दुष्कर्म किया। युवक ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। अब इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें