फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राकेश टिकैत बोले- पंजाब सरकार कर रही अच्छा काम, सांसदों व विधायकों की बंद होनी चाहिए पेंशन

Wed, 20 Apr 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा के हिसार जिले में कांग्रेस नेता प्रेम मलिक के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक विधायक-एक पेंशन की नीति को उचित बताया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने एक विधायक-एक पेंशन की नीति बनाई है, वह उचित है। अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। आगे सांसद-विधायकों की पेंशन बंद करने का निर्णय लिया जाना चाहिए, इससे सरकार का खर्च बचेगा। देश में महंगे डीजल व पेट्रोल के चलते आम आदमी परेशान है। किसानों के मुद्दे पर अभी काम बाकी है, एक और आंदोलन करना पड़ेगा। यह कहना है भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का। वह बुधवार को कांग्रेस नेता प्रेम मलिक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के सवाल में जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। एक विधायक एक पेंशन की नीति बिल्कुल ठीक है। सांसदों पर भी ये पॉलिसी लागू होनी चाहिए। आगे चलकर पूरे देश में सांसदों व विधायकों की पेंशन पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए।

पंजाब में किसानों के चुनाव लड़ने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि आंदोलन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। हर व्यक्ति अलग-अलग पार्टी को समर्थन करता है, लेकिन तजुर्बा तो मिला है। जनता ने जिस हिसाब से विधायकों को जिताया है, उससे साबित हो जाता है कि दुकान करने वाला भी विधायक बन सकता है। 
विज्ञापन


पूंजीपतियों के आए अच्छे दिन, जनता झेल रही महंगाई 
टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की तो देश में बड़ा आंदोलन होगा। इसका स्वरूप क्या होगा, वह समय पर बताएंगे। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोल व डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर रही है। पूंजीपतियों के अच्छे दिन आए हैं, मगर जनता महंगाई की मार झेल रही है।

किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से कई सवालों का जवाब नहीं मिला है, जैसे कि एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बननी है, जिसके लिए चिट्ठी भी लिखी है। सरकार जो एमएसपी पर कमेटी बनाने जा रही है उसमें किसान मोर्चे के ज्यादा सदस्य होने चाहिए ताकि हमारी मांगों को पूरा किया जाए।

एमएसपी गारंटी के साथ-साथ किसानों को बोनस भी दें। जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा और किसानों को लाभ नहीं मिलेगा, तब तक उनकी स्थिति में सुधार नहीं होगा। तेलंगाना की सरकार किसानों के लिए अच्छा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें