फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजबीर डूडी प्रधान और रोहताश शर्मा बने महासचिव

Tue, 24 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ, हिसार इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव आयोजित किया गया। इसमें आईएमए हरियाणा के मीडिया सचिव डाॅ. महेश दत्त छाबड़ा , हिसार शाखा अध्यक्ष डाॅ. जसवंत राय बंसल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वसम्मति से राजबीर डूडी को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रोहताश शर्मा को महासचिव, विकास बगोरिया को उपप्रधान, हरदीप डिडारिया व अमन भारद्वाज को सहसचिव तथा नवदीप गांधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आयोजन की अध्यक्षता नाॅर्थ जोन कोऑर्डिनेटर समिति के संयोजक दीपक सिंह ने की।
इस अवसर पर हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम भारद्वाज, राज्य महासचिव आदित्य रावत, सहसचिव सुरेन्द्र मावलिया ने दवा प्रतिनिधियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अमित खन्ना, प्रमोद धत्तरवाल, अरुण गोयल, विनय कक्कड़, प्रदीप नागपाल, हिमांशु अरोड़ा, सोनू व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें