फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 16 जिलों में बारिश

Mon, 25 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ व मानसून टर्फ के असर से रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 27 अगस्त तक बारिश की संभावना रहेगी। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज व कल दो दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय क्षेत्र के बनने से मानसून टर्फ हरियाणा के स्टे राजस्थान पर बनी हुई है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून सक्रिय हो रखा है। रविवार को मानसून टर्फ बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरुलिया, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे उत्तरी राजस्थान पर पहुंचने से मानसून टर्फ के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसके असर से इन क्षेत्रों में अगले दो-तीन तीन दिनों तक अच्छी बारिश होगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 अगस्त को काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, 27 व 28 अगस्त को कुछ स्थानों और 29 व 30 अगस्त को काफी जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा 25 व 26 अगस्त को गिने चुने स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें