फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छह बार की राष्ट्रीय चैंपियन भैंस ‘धन्नो रानी’ को मिला जीवन-जग सम्मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया भैंस मालिक को सम्मानित

विज्ञापन
धन्नो रानी भैंस के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य। 
विज्ञापन
बास (हिसार)। मुर्रा नस्ल की भैंस ‘धन्नो रानी’ न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में अपनी पहचान बना चुकी है। धन्नो भैंस 6 बार राष्ट्रीय चैंपियन और 21 पशु मेलों की विजेता रह चुकी है। उसकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए रविवार को गांव सिंघवा खास में ‘जीवन-जग’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भैंस मालिक ईश्वर सिंह सिंघवा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह सिंघवा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में धन्नो भैंस को खरीदा था। तब से यह एक के बाद एक पुरस्कार जीतती रही। धन्नो रानी ने अपने जीवनकाल में प्रदेश को कई बार गौरवान्वित किया। भैंस की प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्री भी धन्नो को सम्मानित कर चुके हैं। एक बार में 26 लीटर दूध देने का रिकॉर्ड बनाकर धन्नो ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।
परिवार के सदस्य की तरह पाला
ईश्वर सिंह ने धन्नो को सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह पाला और संजोया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि धन्नो का जीवन-जग हरियाणा की समृद्ध पशुपालन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने पशु मेलों की बहाली की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह मेले किसानों को अपने पशुओं की असली कीमत दिलवाते थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि विदेशी नस्लें कम संख्या में रहकर भी अधिक दूध दे रही हैं, जबकि देश में नस्ल सुधार की दिशा में पिछड़ापन है। इसलिए पशु अनुसंधान केंद्रों को सक्रिय करना अब अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह, सीआईआरबी से डॉ. सज्जन सिंह, होशियार सिंह पीटीआई, इनेलो नेता उमेद लोहान, भाजपा नेता अजय सिंधु, राजेंद्र लितानी, अमित बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपलब्धियां : 16.36 लाख रुपये के पुरस्कार जीत चुकी
उपलब्धि
विवरण

कुल इनामी राशि
16.36 लाख रुपये
राष्ट्रीय चैंपियन
6 बार
पशु मेले जीते
21
गर्भधारण
18 बार
संतति
10 कटड़ियां, 8 कटड़े
दुग्ध रिकॉर्ड
एक बार में 26 लीटर
प्रमुख पुरस्कार

2016 में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार
2009 से 2016 तक कई राज्यस्तरीय खिताब
2014 झज्जर में 5 लाख का इनाम जीता
2016 सोनीपत में 3.51 लाख रुपये जीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें